Rape, murder in Jharkhand


 Rape

मांडर/रांची, संवाद सूत्र। झारखंड के रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में हैवानियत की हदें पार करते हुए चचेरे भाई ने बुधवार की देर शाम रिश्तों को कलंकित कर बहन के साथ रेप किया, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी छोटी बहन को भी उसने मार डाला और दोनों के शवों को कुएं में फेंक आराम से चलता बना। उधर, बेटे के इस अपराध के बाद युवक विजय की मां लीलावती देवी ने आत्महत्या कर ली।
बड़ी बहन [12 वर्ष] पांचवीं की और छोटी बहन [8 वर्ष] दूसरी कक्षा की छात्रा थी। शक के आधार पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ा, रात भर गांव में ही खंभे में बांध कर उससे पूछताछ की गई। शुरू में तो वह नकारता रहा, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
बताया गया है कि मांडर थाना क्षेत्र के दर्जीजारी गांव में उत्तर प्रदेश के ईट भट्ठा पर काम करने वाला विजय बुधवार की दोपहर गांव लौटा था। शाम सात बजे के करीब दोनों चचेरी बहनों को बिस्किट खिलाने के बहाने गांव से बाहर ले गया। इस दौरान बहनों के साथ विजय को जाते हुए कुछ लोगों ने देखा भी। गांव से आधा किमी दूर खेत में ले जाकर उसने पहले बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म होता छोटी बहन ने देख लिया था। विजय को लगा कि वह कहीं गांव वालों के समक्ष हल्ला न कर दे इसलिए उसने पहले छोटी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक डाला। इसके बाद उसने बड़ी बहन को भी मार डाला और शव को कुएं में डाल दिया।
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment