News in Hindi: मुंबई। रणबीर कपूर की हालिया फिल्म 'बेशरम' भेल ही बॉक्स आफिस पर पीट गई हो, लेकिन रणबीर को कहीं नुकसान नहीं हुआ है। फिल्म के बाद से रणबीर के भाव तो और बढ़ गए हैं। जी हां अब रणबीर एक फिल्म के लिए 50 फीसद ज्यादा चार्ज कर रहे हैं। खबर है कि रणबीर ने नए निर्देशक विक्की सिंह से भी उनकी फिल्म रॉय के लिए सिर्फ दस दिन की शूटिंग के लिए बीस करोड़ लिए हैं। इस लिहाज से उनकी एक दिन की फीस दो करोड़ रुपए हो गई।
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के बॉक्स ऑफिस पर चलने के बाद से वैसे ही रणबीर ने अपनी कीमत दोगुनी कर दी थी, उन्होंने अभिनव कश्यप की फिल्म बेशरम के लिए भी अच्छा खास चार्ज किया था। रणबीर ने बेशरम के लिए 20 करोड़ रुपये लिए थे। अब वे विक्की सिंह को भी उतना ही चार्ज करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि रणबीर ने अभिनव कश्यप की फिल्म बेशरम साइन करने से पहले ही अपनी रेट बढ़ा दिए थे। हालांकि रणबीर ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
फिल्म बेशरम दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म की ओपनिंग भले ही अच्छी रही हो लेकिन फिल्म ज्यादा दिन नहीं टिक पाई।
Source- Entertainment News in Hindi
Related- पढ़ें : अगले साल शादी करेंगे रणबीर
No comments:
Post a Comment