वापसी ना कर पाने से जिन निराश फैंस को झटका लगा था उनके लिए एक सुखद खबर भी आई। यह कि अब भारत का वनडे में नंबर वन का ताज बरकरार रहेगा। इस सीरीज में सात मुकाबले खेले जाने हैं और भारत को नंबर वन के ताज से अपदस्थ करने के लिए नंबर दो के स्थान पर मौजूद आस्ट्रेलिया को 6-1 की जीत की जरूरत थी। चार मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे है। अब आस्ट्रेलियाई टीम अगर बाकी तीनों मैच जीत भी ले तब भी वह पांच से ज्यादा मुकाबले नहीं जीत पाएगी, यानी धौनी सेना अभी कुछ समय तक और वनडे क्रिकेट में शीर्ष पर रहेगी। पहले नंबर पर मौजूद भारत के जहां वनडे रैंकिंग्स में 122 रेटिंग अंक हैं वहीं 117 रेटिंग अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर मौजूद है।
Source- Cricket News in Hindi
No comments:
Post a Comment