Prakash jha will make gangajal's prequel

 gangajal
प्रकाश झा बनाएंगे 'गंगाजल' का प्रीक्वल
मुंबई। निर्माता प्रकाश झा जल्द ही अजय देवगण के साथ मिलकर फिल्म 'गंगाजल' का प्रीक्वल बनाने जा रहे हैं। सीक्वल में फिल्म की कहानी को आगे ले जाया जाता है, लेकिन प्रीक्वल में पीछे की कहानी बताई जाती है।
रियल गंगाजल में भागलपुर के तेजपुर जिले में जाकर एसपी अमित कुमार ने जिस तरह से भ्रष्ट प्रशासन से लड़ाई की वो दिखाया गया था, लेकिन गंगाजल के प्रीक्वल में तेजपुर जाने से पहले के हालात और पुलिस फोर्स ज्वाइन करने के पीछे की कहानी को दिखाया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि प्रकाश झा की इस सोच को अजय देवगन ने सराहा है और दोनों ने पूरी कहानी पर तसल्ली से चर्चा भी की है। ये तो तय है कि इस बार भी अजय देवगन ही एसपी अमित कुमार का किरदार निभाएंगे। झा ने फिल्म सत्याग्रह के दौरान ही अजय से फिल्म की कहानी के बारे में बात कर ली थी। अजय ने अपनी हामी भर दी है।
गौरतलब है कि गंगाजल में अजय देवगन ने भागलपुर के भ्रष्ट प्रशासन से डट के लड़ाई की थी। वे एक सत्यवादी पुलिस ऑफिसर बने थे। जो लोगों के अधिकार और न्याय के लिए जोश और सच्चाई से लड़ते थे। झा बताते हैं कि गंगाजल का प्रीक्वल और भी ज्यादा भावुक होगा। इस कहानी में अमित कुमार के तेजपुर पहुंचने से पहले के जीवन का वर्णन होगा। किन हालातों से लड़ते हुए अमित वहां पहुंचते हैं

No comments:

Post a Comment