Nimbuzz's offers international calls at one paisa per second


 Nimbuzz

Hindi News: नई दिल्ली। त्योहारी मौसम में घर से सात समुंदर पार बैठे अपनों को बधाई देने के लिए आपको सिर्फ 1 पैसा खर्च करना होगा। गुड़गांव स्थित मैसेजिंग कंपनी निंबज ने इंटरनेशनल कॉलिंग सर्विस शुरू की है। इस सेवा के तहत ग्राहक इंटरनेट के जरिए लैंडलाइन या मोबाइल फोन पर 1 पैसा प्रति सेकंड खर्च कर दुनिया में कही भी बात कर सकते हैं।
निंबज के सीईओ विकास सक्सेना ने कहा कि ग्राहकों को अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में इस सेवा के तहत 90 फीसद सस्ती कॉल रेट मिलेगी। वैसे भी त्योहारी सीजन में भारत में एक से बढ़कर एक धमाके हो रहे हैं। खासतौर पर टेलीकॉम या मोबाइल जगत में एक से बढ़कर एक ऑफर आ रहे हैं। एप्पल, सैमसंग, सोनी, नोकिया जैसी कंपनियां अपने गैजेट्स लॉन्च करने में जुटी हुई हैं वहीं दूसरी ओर अब विदेशों में बात करने के लिए नया प्लान आया है।
निंबज ने दिल्ली के सर्विस प्रोवाइडर स्पेक्ट्रानेट से हाथ मिला लिए हैं। अब यह दोनों मिलकर भारतीय ग्राहकों को सस्ती इंटरनेशनल कॉलिंग देंगे। एयरटेल के जरिये भारत से अमेरिका और ब्रिटेन में कॉल करने पर आमतौर पर 8 से 15 रुपये प्रति मिनट खर्च करने पड़ते हैं।
इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए पहले यूजर के मोबाइल पर निंबज ऐप का होना जरूरी है। इसके बाद स्पेक्ट्रानेट की साइट से कम से कम 10 रुपए का क्रेडिट लेना जरूरी है। इसके बाद ही यह सर्विस आपके फोन में एक्टिवेट होगी।
Related- 

No comments:

Post a Comment