Muzaffarnagar tensed after two youngman murder


 Muzaffarnagar riots

मुजफ्फरनगर। दंगे की तपिश से मुजफ्फरनगर के बाशिंदे अभी उबर भी नहीं पाए हैं कि बुधवार की देर रात युवक के सनसनीखेज कत्ल ने शहर की फिजा में एक बार फिर दहशत और तनाव घोल दिया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नाई की दुकान करने वाले युवक को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद शहर में अफवाहों के चलते दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने शुरू हो गए। कत्ल के विरोध में सरवट चौक पर जाम व हंगामा कर रही भीड़ पर पुलिस ने लाठियां भांजी।
तनाव को देखते हुए एहतियातन शहर में अलर्ट जारी कर फोर्स की गश्त तेज कर दी गई है। ई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी 28 वर्षीय आबिद पचेंडा रोड स्थित अपनी नाई की दुकान पर देर रात बैठा था। उसी समय बाइक पर आए दो युवक आबिद पर फायरिंग कर फरार हो गए। आसपास के दुकानदार खून से लथपथ आबिद को जिला अस्पताल के लिए लेकर चले, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कत्ल की खबर से शहर और गढ़ी गांव में तनाव फैल गया।
Related-

No comments:

Post a Comment