Mother daughter gang-raped in punjab


 rape

राहों, [रोहित कुमार जैन]। मंगलवार की आधी रात को करीब छह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक झुग्गी में घुसकर बाप-बेटे के हाथ बांधकर मां और नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित मां-बेटी द्वारा थाना राहों में दी शिकायत पर एसएचओ गुरदियाल सिंह व एसआई गुरमेल सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। बाद में थाना राहों में गांव घक्केवाल व गांव झंडेवाल के कई लोगों ने एक संयुक्त बयान लिखकर दिया, जिसमें दावा किया गया कि इन झुग्गियों में ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। पुलिस ने मां-बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न करते हुए उन्हें घर भेज दिया। बुधवार देर रात खबर लिखे जाने तक दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण तक नहीं करवाया गया था।
जबकि बुधवार शाम पांच बजे इन्हीं गांव निवासियों के सामने 42 वर्षीया सुनीता और 15 वर्षीया रजनी (दोनों काल्पनिक नाम) ने फिर दोहराया कि उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। उन्हें इंसाफ चाहिए। जसजीत सिंह नंबरदार निवासी झंडेवाल तथा बहादुर सिंह निवासी धर्मकोट ने बताया कि उनकी मोटर पर रहने वाले पीड़ित परिवार ने सुबह छह बजे उनके साथ हुई ज्यादती व मारपीट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुबह सात बजे थाना राहों में इसकी जानकारी दे दी तो थाने में तैनात मुलाजिम ने उन्हें कहा कि उनका क्षेत्र थाना सदर में आता है। फिर उन्होंने थाना सदर नवांशहर में घटना संबंधी जानकारी दी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक किसी भी थाने से कोई भी कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। दोपहर 12 बजे जसजीत सिंह ने पीड़ित परिवार को थाना राहों में शिकायत दर्ज करवाने के लिए भेज दिया।
Source- News in Hindi
Related-

No comments:

Post a Comment