Manna Dey's last wish was to record song for wife

 Manna Dey
मन्ना डे की अंतिम इच्छा नहीं हो पाई पूरी
News in Hindi: कोलकाता। आज सुबह दम तोड़ने वाले दिग्गज गायक मन्ना डे की अंतिम इच्छा अधूरी ही रह गई। मन्ना की अंतिम इच्छा थी कि वे अपनी दिवंगत पत्‍‌नी सुलोचना की याद में प्यारभरा एक इमोशनल गीत रिकॉर्ड करें। लेकिन खराब सेहत के चलते उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई।
मन्ना डे की नजदीकी रहीं सुपर्णा कांति घोष ने मन्ना की इस अंतिमच्इच्छा के बारे में खुलासा किया। उनके मुताबिक, 'मन्ना डे इस साल रबींद्र दा के चार गीत अपनी पत्‍‌नी की याद में रिकॉर्ड करना चाहते हैं। वे अपनी तबीयत ठीक होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि वे यह गीत रिकॉर्ड कर पाते। लेकिन दुर्भाग्य से उनकी यहच्इच्छा अधूरी ही रह गई।' घोष खुद भी म्यूजिक कम्पोजर और गीतकार हैं।
Related-

No comments:

Post a Comment