Mallika reach dharmshala after 16 hour journey


Bollywood actor Mallika Sherawat

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। मल्लिका सहरावत ने विजय सिंह के साथ धर्मशाला आने के लिए 16 घंटे तक सफर किया। बादल होने के कारण फ्लाइट रद हो गई थी और उसके बाद दिल्ली से धर्मशाला के लिए वोल्वो बस का इंतजाम किया गया। विजय सिंह ने बताया कि वोल्वो की एक सीट हटा दी थी ताकि मल्लिका आराम से आ सके। बकौल विजय, सफर में अधिक समय लगने के कारण उन्हें व मल्लिका को परेशानी हुई है। बकौल विजय, मल्लिका ने कहा कि उन्होंने सिर्फ उनके के लिए ही 16 घंटे बस में सफर किया है।
मल्लिका सहरावत का हीरो विजय सिंह यशराज के बैनर तले बनने वाली फिल्म में खलनायक की भूमिका में दिखेगा। फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। फिल्म के लिए दाड़नू निवासी विजय सिंह को नेगेटिव रोल का ऑफर आया है और इसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। मल्लिका सहरावत के रियलिटी शो 'द बैचलरेट इंडिया, मेरे ख्यालों की मल्लिका' की शूटिंग के बाद विजय सिंह के जीवन के लिए यह पहला अवसर होगा कि वह फिल्म में काम करेंगे। धर्मशाला कॉलेज में वर्ष 2011 में स्नातक की शिक्षा के बाद विजय सिंह मुंबई चले गए थे और मॉडलिंग में किस्मत को आजमाना शुरू किया था। उन्होंने कई विज्ञापन किए। इसके अलावा मुंबई के सुपर मॉडल इंडिया भी चुने गए। विजय कई मैग्जीन के लिए भी मॉडलिंग कर चुके हैं। मल्लिका ने विजय सिंह को सबसे पहले बात के लिए चुना और यही नहीं पहले तीन युवाओं में से भी पहला गुलाब विजय सिंह को ही दिया। इस रियलिटी शो ने विजय सिंह को पहचान दी है। विजय सिंह के परिजन व मित्र उन्हें विज्जू कहकर पुकारते हैं।
कसरत करो और सेहत का ख्याल रखो
विजय सिंह ने युवाओं को संदेश दिया है कि वह अपनी सेहत का ख्याल रखें और हर रोज कसरत करें। नशे से हमेशा ही दूरी बनाए रखें। बकौल विजय सिंह, वह सिगरेटपीते हैं और इसे उन्होंने मल्लिका के साथ शो में भी स्वीकार किया है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से आग्रह है कि नशे से दूर रहें। मॉडलिंग के क्षेत्र में आने के लिए शिक्षा के साथ-साथ आपका शरीर, विश्वास व व्यक्तित्व महत्वपूर्ण है।
Related-

No comments:

Post a Comment