Madona was raped during her struggling period


Pop Singer madona

चाकू की नोंक पर किया गया था पॉप सिंगर मैडोना का रेप -
न्यूयार्क। अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर मैडोना ने अपने जीवन से जुड़ा एक गहरा राज खोला है। मैडोना ने बताया कि जब वे अपने सिंगिंग करियर की जंग लड़ रही थीं उस दौरान उनका रेप हुआ था। यह घटना न्यूयार्क सिटी की है।
मैडोना ने बताया कि जब वे एक बड़ी गायिका बनने के लिए दर-बदर भटक रहीं थीं उस वक्त इस शहर ने उनसे उनकी इज्जत छीन ली। कॉलम ट्रूथ एंड डेयर में मडोना ने अपने जीवन के इस सच को बयां किया है। उन्होंने लिखा कि न्यूयार्क शहर जैसा लगता है वैसा है नहीं। 'इस शहर को मैं जैसा मानती थी ये वैसा नहीं है।' मैडोना ने लिखा कि मुझे किसी बिल्डिंग की छत पर घसीट कर ले जाया गया, उसके बाद चाकू के साथ-साथ बंदूक दिखाकर मेरा रेप किया गया।
मैडोना ने लिखा कि उनके घर को भी कई बार तोड़ दिया गया था। उनका सारा सामान छीन लिया गया था। उन्हें आज भी समझ नहीं आया कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों किया गया? मैडोना ने अपने जीवन संघर्ष के उन कुछ सालों के बारे में बताया जब वे पूरी तरह से हार चुकी थीं, लेकिन जीने का जज्बा खत्म नहीं हुआ था। उन्हें काम करना था, आगे बढ़ना था।

उन्होंने आगे लिखा कि अगर उस दिन वे डर जातीं तो आज वे इस दुनिया में जीने के लायक न होतीं। उन्होंने लिखा, मैंने अपने तरीके से काम किया और इसलिए आज मैं जिंदगी के इस मुकाम पर हूं।
Source- News in Hindi

Related-
हर औरत को चाहिए परफेक्ट पुरुष : मैडोना

No comments:

Post a Comment