Kareena will cut short promotions due to karva chowth

 kareena kapoor
करीना के लिए काम से पहले है करवा चौथ
मुंबई। करीना कपूर अपनी शादी की सभी रस्में निभाने में कहीं पीछे नहीं हट रहीं हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद वे अपने वैवाहिक जीवन के लिए वक्त निकालती हैं। तस्वीर तब साफ हुई जब उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के प्रमोशन में बस कुछ घंटों के लिए ही मौजूद रहने की बात कही। उन्होंने ऐसा इसलिए करने का सोचा क्योंकि उस दिन करवा चौथ है।
सूत्रों ने बताया कि बेबो इस साल करवा चौथ का व्रत पूरे रीति रिवाजों के साथ मनाना चाहती हैं। इसलिए उन्हें घर जल्दी जाना होगा। अगर वे फिल्म के प्रचार में ज्यादा समय देती हैं तो उन्हें घर जाकर व्रत खोलने में देर भी हो सकती है। इसलिए उन्होंने पहले ही अपना शेड्यूल तय कर लिया है। 22 अक्टूबर को वे बस चार घंटे के लिए ही फिल्म के प्रचार में हिस्सा लेंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले हेमा मालिनी ने भी अपना करवा चौथ का व्रत निभाने के लिए काम से जल्दी पैक अप कर लिया था। करीना की शादी को एक साल हो गया है। सैफीना शादी की सालगिरह पर लंदन में थें। बताया जाता है कि करीना बॉलीवुड की कई शादीशुदा अभिनेत्रियों के साथ ये दिन मनाएंगी।

No comments:

Post a Comment