Hindi News: बीजिंग। भारत और चीन ने द्विपक्षीय संबंधों को नए आयाम देते हुए नियंत्रण रेखा पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए कई नए समझौते किए हैं। अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को चीन पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने चीनी समकक्ष ली किकांग के साथ बातचीत में कहा कि जब भारत और चीन एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं तो इस पर सारी दुनिया की नजर रहती है। दोनों देशों के बीच नौ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
मनमोहन सिंह ने मंगलवार को चीनी मीडिया को दिए साक्षात्कार में सीमा के प्रश्न को जटिल एवं संवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच 4,000 किमी लंबी सीमा पर शांति एवं सौहार्द स्थापित करने के लिए प्रतिबद्धता के मुद्दे पर दोनों देशों के नेताओं में एकजुटता है। उन्होंने कहा कि शांति के लिए निर्धारित सिद्धांतों एवं प्रक्रियाओं का दोनों देश जब तक पालन करेंगे और चीन तथा भारत की बदलती परिस्थितियों के आधार पर जहां जरूरी हो अपनी पहल पर सुधार करेंगे तथा सीमा सैनिकों के बीच बातचीत एवं मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों देशों के नेताओं के बीच सामरिक सहमति जमीनी स्तर पर परिलक्षित होगी।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment