श्रीनगर [जागरण ब्यूरो]। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केरन घुसपैठ को मीडिया हाईप करार देते हुए कहा कि कहा कि पाकिस्तान जब तक घुसपैठ और आतंकवाद को समर्थन देता रहेगा, तब तक उससे संबंध सामान्य नहीं हो सकते। यहां रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में 17वें अखिल भारतीय पुलिस गोल्फ प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में उमर ने कहा कि केरन में करगिल जैसी स्थिति नहीं थी। इसे टीवी चैनलों और मीडिया ने अनावश्यक तौर पर हाईप और तूल देकर करगिल-2 बना दिया।
मुख्यमंत्री ने 15 दिनों बाद गत मंगलवार को समाप्त हुए केरन अभियान पर किसी तरह की टिप्पणी से बचते हुए कहा कि यह सेना का विषय है। सेना ने ही वहां अभियान चलाया था और इसमें पुलिस या नागरिक प्रशासन की कोई भूमिका नहीं थी। अगर आप लोगों को इस बारे में कोई सवाल करना है तो सेना से कीजिए। मेरे पास ऐसे सवालों का कोई जवाब नहीं है।
उन्होंने कहा कि केरन मे घुसपैठियों के खिलाफ अभियान को करगिल-2 करार मीडिया ने ही दिया है। कहीं आपने सेना, नागरिक प्रशासन या केंद्र सरकार द्वारा इसे करगिल द्वितीय कहते सुना है। यह नाम आपने मीडिया ने ही दिया है और आप इसके लिए सेना को कैसे जिम्मेदार ठहरा सकते हैं।
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment