Hindi News: मुंबई। सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट मैच के टिकट की सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में जबरदस्त मांग है। अगले माह वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले 200वें विदाई टेस्ट मैच का अमेरिका सहित दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी गवाह बनना चाहते हैं। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पवार ने कहा, 'टेस्ट खेलने वाले सभी देशों के अलावा अमेरिका से भी टिकटों की मांग की जा रही है। लेकिन हमने बीसीसीआइ, हमारे खुद के क्लब, सरकारी संस्थाओं जैसे कई संगठनों से पहले ही वादा किया है और इसलिए हम यह नहीं कह सकते कि आम जनता के लिए कितने टिकट उपलब्ध रहेंगे।' एमसीए प्रमुख ने हालांकि इन खबरों का खंडन किया जिसमें तेंदुलकर द्वारा दो हजार टिकटों की मांग किए जाने की बात कही गई थी। पवार ने कहा कि सचिन ने अब तक एक भी टिकट नहीं मांगा है, लेकिन एमसीए प्रबंधन समिति ने सोमवार को उन्हें 500 टिकट देने का फैसला किया।
पवार ने कहा कि इस मैच के लिए जो टिकट छपवाए जाएंगे उनमें दोनों तरफ तेंदुलकर का फोटो होगा। उन्होंने कहा कि हमें नागपुर के प्रकाशक से 150 से 160 पेज की पुस्तिका छापने का प्रस्ताव भी मिला है, जिसमें तेंदुलकर द्वारा खेले गए सभी मैचों के आंकड़ों का ब्योरा हो।
Source- Cricket News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment