Fire in Rajdhani Express pantry car


rajdhani express

मोरीगांव। असम के डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस की पैंट्री में धरमतुल रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक सुबह साढे़ चार बजे ट्रेन संख्या 12423 गुवाहाटी से करीब 90 किलोमीटर दूर धरमतुल के निकट मोरीगांव पहुंची तो अचानक इसकी पैंट्री में आग लग गई। ट्रेन अभी तक दुर्घटनास्थल पर मौजूद है और आग पर काबू पा लिया गया है। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को दो घंटे लगे। इसकी वजह से ट्रेन तीन घंटे से भी ज्यादा समय के लिए यहां पर रुकी रही। बाद में करीब आठ बजे पेंट्री कार को अलग कर ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
यह ट्रेन सोमवार रात साढ़े आठ बजे डिब्रूगढ़ से रवाना हुई थी और आज सुबह छह बजकर 40 मिनट पर इसे गुवाहाटी पहुंचना था। रेलवे और जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment