रायपुर, नई दुनिया ब्यूरो। योगगुरु बाबा रामदेव की सभा का खर्च अब भाजपा के खाते में जुड़ेगा। कांग्रेस और स्वाभिमान मंच ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि रामदेव चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के राजकीय अतिथि बने हुए हैं। साथ ही वह भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। आयोग की जांच में कुछ सभाओं में भाजपा के पक्ष में प्रचार की पुष्टि हुई है। बाकी जिलों की रिपोर्ट आने के बाद खर्च का हिसाब तय किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील कुजूर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रामदेव की सभा को चुनावी सभा माना गया है। हालांकि इसमें आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं पाया गया। उनके भाषण को भाजपा के पक्ष में प्रचार माना जाएगा और उनकी सभाओं के खर्च को भाजपा के चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा।
वहीं, कांग्रेस ने रामदेव के भाजपा के पक्ष में प्रचार को आपत्तिजनक बताया है। पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने एक बयान जारी करके कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बाबा का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए कर रही है
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment