Combo Ebook reader


 Combo Ebook Reader

News in Hindi: नई दिल्ली। दुनियाभर में ई-बुक्स के लिए पॉपुलर कोंबो ने अमेजन को टक्कर देने के लिए भारत में अपनी एंट्री दर्ज कर ली है। कोंबो ने इंडियन रीडर्स के लिए अपने चार ई-बुक्स रीडर लॉन्च किए हैं, जिनमें से 3 ई-बुक रीडर डिवाइसेज हैं, जबकि एक डिवाइस रीडर कम टेबलेट कैटेगरी में है।
कोबो टच एंट्री लेवल की ई-बुक रीडर डिवाइस है, जिसकी स्क्रीन 6 इंच और इसमें एंटी ग्लैर पर्ल ई-इंक टच स्क्रीन है। इसका वेट केवल 185 ग्राम है और इसकी बैट्री लाइफ 1 महीने की है। 2 जीबी स्टोरेज के साथ यूजर इसमें 1000 बुक्स सेव कर सकते हैं।
दिवाली ऑफर में कोंबो इसे 6,999 रुपये में बेचेगी। जबकि कोबो ग्लो इसका नेक्स्ट वर्जन है, इसमें 6 इंच की ग्लो लाइट स्क्रीन है, जिसस यूजर अंधेरे में भी बेहद आसानी से पढ़ सकते हैं। 2जीबी की मेमोरी वाली इस डिवाइस की बैट्री लाइफ एक महीने की है। इसकी कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। कोबो आर्क में एंड्रॉयड 4.1 ओएस है, इसमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ 1.5 जीबी ड्यूल कोर प्रोसेसर है। इसमें 16/32/64 जीबी मेमोरी ऑप्शन हैं। इसकी स्क्रीन 7 इंच की है और यह गूगल प्ले से कनेक्टेड है। दिवाली ऑफर में यह 9,999 रुपये का है। कोबो का टेबलेट वर्जन ऑरा एचडी में 1440श्1080 पिक्सल्स का रिजॉल्यूशन दिया गया है, इसमें 4 जीबी इनबिल्ट स्टॉरेज के साथ 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल है, इसमें 6.8 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसकी बैटरी लाइफ दो महीने है और वजन केवल 240 ग्राम है। कोबो ने इसे 13,999 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक कोबो पर अभी 40 लाख से ज्यादा बुक्स हैं, जिनमें भारत के 95 परसेंट टॉप सेलर्स शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment