Asaram and narayan sai was running sex racket


 narayan sai

Hindi News: अहमदाबाद [जागरण संवाददाता]। आश्रम में आने वाली लड़कियों से जबरदस्ती यौन संबंध व गर्भपात कराने के मामले में उलझे आसाराम और नारायण साई आश्रमों में सेक्स रैकेट चलाते थे। आश्रम में आने वाली लड़कियों को फंसाने के लिए दोनों ने अलग-अलग गैंग बनाए थे। इनके राज अब खुलने लगे हैं। रसोइया सरकारी गवाह बन गया है, जबकि आसाराम की बेटी भारती ने माना है कि वह लड़कियों को बाबा की कुटिया तक ले जाती थी। आसाराम की लगातार सामने आ रही हरकतों से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को गुजरात के वलसाड़ आश्रम में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी।
आसाराम के लिए पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती, साधिका धू्रवबेन, वार्डन शिल्पी, श्रुति, रसोइया प्रकाश लड़कियों को तैयार कर कुटिया तक पहुंचाते थे, जबकि नारायण साई के लिए यह काम निजी सहायक मोहित, हनुमान, मोनिका, मीरा, निर्मला व धर्मेश करते थे। सरकारी गवाह बने प्रकाश ने माना कि वह लड़कियों को खाने में अफीम देता था, जबकि भारती ने स्वीकारा कि वह लड़कियों को कुटिया तक ले जाती थी। पत्नी लक्ष्मी ने कहा है कि उन्हें आसाराम की गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं है।
यौन शोषण का आरोप लगाने वाली व्यारा की एक लड़की को आसाराम के गुर्गो ने फोन पर धमकी दी, जिसके बाद मंगलवार को पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा-164 के तहत बयान दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। पूर्व में पीड़िता ने कहा था कि आसाराम ने आश्रम में उसके साथ गंदी हरकतें की थी। लड़की के बयान के बाद आसाराम के किसी गुर्गे ने फोन पर उसे धमकाया। जांच अधिकारी आरए मुंशी ने स्थानीय अदालत को इसकी जानकारी दी है।
Source- News in Hindi 

No comments:

Post a Comment