Apple will launch iphone 6 soon


apple iphone

एपल के दीवानों के लिए जल्द आएगा आइफोन 6 -

फोन बाजार में चल रही प्रतिस्पर्धा का तो कहना ही क्या। एपल, सैमसंग, नोकिया आदि जैसी कंपनियां एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए सबसे पहले अपडेटेड डिवाइस को लॉन्च करने की कोशिश में लगी रहती हैं। अब इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एपल आइफोन 5 एस और 5 सी अभी पूरी तरह सभी देशों में लॉन्च भी नहीं किए गए हैं और विशेषज्ञ एपल 6 की कल्पना करने में जुट गए हैं।
ये बात तो आपको माननी पड़ेगी कि एपल के चाहने वाले, उसे फॉलो करने वालों की कोई कमी नहीं है और वे लोग जो एपल की रणनीति को अच्छी तरह समझ गए हैं उनका कहना है कि बहुत हद तक संभव है कि एपल के अगले फोन की स्क्रीन 4.8 इंच की हो। प्रख्यात फोन विश्लेषक पीटर मिसेक का कहना है कि एपल का अगला संस्करण आइफोन 6 अपनी बड़ी स्क्रीन की वजह से काफी लोकप्रिय सिद्ध होने वाला है।
उल्लेखनीय है कि कंपनी के अनुसार वह अपना अगला आइफोन अगले वर्ष यानि सितंबर 2014 में लॉन्च करेगी और आइफोन 6 की लॉन्चिंग के बाद करीब 85 लाख आइफोन को अपडेट किए जाने की जरूरत पड़ने वाली है।
Related-

No comments:

Post a Comment